शिवपुरी: जिले की पोहरी जनपद के ग्राम पंचायत देवरीखुर्द के रिजौदा गांव में गुरुवार को खुदाई के दौरान जॉर्ज किंग एंपरर के चांदी के सिक्के कुछ मजदूरों को मिले थे। इसके बाद जिन मजदूरों को चांदी के सिक्के मिले थे उनके व उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जमीन की खुदाई की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण मौके से भाग निकले। पोहरी थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
वृक्षारोपण के लिए जमीन को किया जा रहा था समतल –
देवरीखुर्द पंचायत के सचिव अरविंद कुमार धाकड़ ने बताया पंचायत में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत वाटिका बनाए जाने के लिए रिजौदा गांव के हनुमान मंदिर के सामने की जमीन को समतल जेसीबी से कराया जा रहा था इस कार्य में 4 से 5 मजदूरों को भी लगाया गया था। सूचना मिली है कि उन मजदूरों को खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले हैं।
19वीं सदी के सिक्के
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को जो चांदी के सिक्के मिले हैं उन पर जॉर्ज किंग एंपरर की तस्वीर अंकित है। यह सिक्के 19 वी सदी के जमाने के हैं। आज इन सिक्कों की कीमत 700 रुपए से लेकर 35 सौ रुपए तक की आंकी गई है। जैसे ही ग्रामीणों को गांव में सिक्के मिलने की सूचना मिली इसके बाद तीन गांव देबरीखुर्द, भोजपुर, रिजौदा के ग्रामीण खुदाई के लिए गुरुवार की रात उमड़ पड़े जिनके द्वारा आज सुबह तक खुदाई की गई है। जानकारी के मुताबिक अब तक ग्रामीणों को 300 के लगभग सिक्के मिल चुके हैं।
पोहरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है कि मौके का मुआयना किया था फिलहाल मौके पर कोई भी ग्रामीण उन्हें नहीं मिला है जानकारी जुटाई जा रही है जिन लोगों को सिक्के मिले है उनसे सिक्के बरामद किए जाएंगे।

19वीं सदी के चांदी की सिक्के खुदाई के दौरान मिले, 3 गाँव के ग्रामीण करने लगे खुदाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment