शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की दोपहर ग्वालियर के रहने वाले एक युवक ने एमबीबीएस की छात्रा के साथ बदतमीजी करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। करीब 1 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में तमाशा चलता रहा। एमबीबीएस की छात्रा की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट सहित एसटीएससी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया है।
6 साल से थे साथ
जानकारी के मुताबिक भोपाल की रहने वाली छात्रा शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि छात्रा ग्वालियर के रहने वाले एक युवक के साथ 6 साल से थी। ग्वालियर का रहने वाला युवक इंदौर की किसी फैक्ट्री में कई सालों से काम कर रहा है। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अनबन के बाद आपसी संबंध बिगड़ गए थे।
आज युवक मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां युवक ने युवक को जबरदस्ती अपने साथ बाइक पर ले जाना चाहा लेकिन उसने जाने से मना कर दिया इस बात को लेकर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी।
मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अंकित गुप्ता के खिलाफ एसटी एससी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

MBBS की छात्रा से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में ग्वालियर के अंकित गुप्ता ने की मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment