Press "Enter" to skip to content

प्रीतम लोधी बोले-क्रांतिकारी युद्ध और बलिदान के लिए महारानी को सदैव याद किया जाएगा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर क्षेत्र में महारानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछोर के रेडी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। जहां वीरांगना रानी अवंती बाई की रेड्डी चौराहे पर स्थित प्रतिमा का पुष्पमाला नमन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जसवंत सिंह जाटव रहें जिन्होंने सबसे पहले अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जसवंत सिंह जाटव ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध 1857 के क्रांतिकारी युद्ध और बलिदान के लिए महारानी अवंतीबाई लोधी को सदैव याद किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि महापुरूष व वीरांगनाएं किसी जाति विशेष के बंधन में न होकर संपूर्ण राष्ट्र के प्ररेणास्त्रोत होते हैं उनका चरित्र, कृतित्व और व्यक्तितत्व संपूर्ण राष्ट्र की भावी पीढ़ी के मस्तिष्क में देश प्रेम का बीजारोपण करता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!