शिवपुरी: बदरवास नगर के दो वार्डों में अज्ञात बदमाशों ने 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात छह घरों के ताले तोड़ दिए। पांच घरों से कैश, चांदी के जेवर, बाइक आदि चोरी चली गई है। जबकि छठवें घर में परिजनों के जागने पर बदमाश भाग निकले। एक ही रात में अलग अलग जगह चोरियों से नगर में दहशत का माहौल है। रात के समय कई बार लाइट गई और इसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गोपाल मोहल्ला में पूर्व पार्षद 14 बद्री प्रसाद रजक के घर से बदमाश तीन मोबाइल, 3 हजार रु. कैश चोरी करे ले गए। मनीष कुशवाह के धर से 2500 रु. चोरी गए हैं। बदमाशों ने महेंद्र कुमार के मकान से बक्से का ताला तोड़कर चांदी की पायलें, करधौनी व 2 हजार रु. कैश चोरी कर लिए हैं।
बनवारी कुशवाह के घर की अलमारी से 5 हजार रु. कैश चोरी गया है। वार्ड 7 वन विभाग ऑफिस के पीछे राहुल जाटव के घर से बदमाश बाइक चोरी करके ले गए हें। पुनीत शर्मा के घर बदमाश पहुंचे तो परिजन जाग गए। इस कारण बदमाश छठवें घर से चोरी करने में असफल रहे। टीआई नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि टीआई यादव ने हाल ही में बदरवास थाने का पदभार संभाला है।

बदरवास के नवागत टीआई नरेंद्र यादव को चुनौती: 5 घरों के ताले टूटे, नगदी सहित बाइक जेवरात चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment