Press "Enter" to skip to content

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, 6 साल का मासूम गिरा पहली मंजिल से खरोच तक नहीं आई / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में एक 6 साल का बच्चा घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। यह जानकर हर किसी ने यही कहा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोई। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जिसे कुछ ही देर में अस्पताल से जांच के बाद छुट्टी दे दी गई।


जानकारी के मुताबिक शहर के बड़े लोहरपुरा के रहने वाले नीरज रजक के मकान में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। गुरुवार सुबह 7:30 बजे नीरज राजक का 6 साल का मासूम बेटा प्रबल रजक पहली मंजिल पर खेल रहा था इसी दौरान मासूम का पैर फिसलने के कारण वह पहली मंजिल से नीचे गिर जाता है।

परिजन मासूम को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचते हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चैकअप के बाद प्रबल के माता-पिता को बताया कि उसे किसी भी प्रकार की कोई भी चोट नहीं आई है। इसके बाद प्रबल को मामूली उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 6 साल के मासूम प्रबल रजक को एक मंजिल से गिरने के बावजूद भी कोई भी चोट नहीं आई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!