Press "Enter" to skip to content

बिजली के तार को लेकर दो पड़ोसियों में हुआ विवाद, 2 सगे भाइयों को छत से नीचे फेंका / Shivpuri News

शिवपुरी: छत से गुजरी बिजली सप्लाई के तार को लेकर फिजिकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष ने दो सगे भाइयों को छत की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


फिजिकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी के रहने वाले नारायण शाक्य पुत्र सांवलिया शाक्य (45) ने बताया कि मेरे घर की छत से सुरेश शाक्य ने अपनी बिजली का तार डाल रखा थी। जिसकी ऊंचाई बहुत ही कम थी इससे बच्चों को करंट लगने का डर बना रहता था।

मंगलवार की शाम 4:00 बजे मैंने सुरेश शाक्य को छत से बिजली के तार को हटाने की बात कही इसी बात से भड़के सुरेश और उसके दो बेटे विशाल और गोलू ने घर की छत पर आकर मारपीट करना शुरू कर दिया।

तीनों ने मिलकर मुझे वह मेरे छोटे भाई जगदीश शाक्य और मेरी पत्नी रचना शाक्य के साथ जमकर मारपीट कर दी इसके बाद हम दोनों भाइयों को छत से नीचे फेंक दिया।

फिजिकल थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सुरेश शाक्य और उसके दो बेटे विशाल शाक्य और गोलू शाक्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!