शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने महकमे फिर एक बार बदलाव करते हुए कई थाना प्रभारियों को हटा कर नई ज़िम्मेदारी अन्य जिलों से ट्रांसफर होकर आये निरीक्षकों को सौंपी है। बता दें कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के निरीक्षकों को अन्य जिलों में ट्रांसफर किए थे।
इस ट्रांसफर सूचि में शिवपुरी जिले में तीन साल से अधिक समय गुजारने वाले शिवपुरी के 13 निरीक्षकों (TI) का पुलिस मुख्यालय ने दूसरे जिलों में ट्रांसफर कर दिया था। उनकी जगह 13 नए निरीक्षकों दूसरे जिलों से शिवपुरी में भेजा गया था। जिनमें से 7 निरीक्षकों को थानों की कमान एसपी द्वारा सौंप दी गई है।
01 – मुरैना से शिवपुरी से शिवपुरी आये निरीक्षक विनय यादव को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
02 – अशोकनगर से शिवपुरी आये निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव को बदरवास का थाना प्रभारी बनाया गया है।
03 – भिंड से शिवपुरी आये का.वा. निरीक्षक जितेन्द्र मावई को कोलारस थाना प्रभारी बनाया गया है।
04 – भिंड से शिवपुरी आये निरीक्षक शिवसिंह यादव को पिछोर थाना प्रभारी बनाया है।
05 – भिंड से शिवपुरी आये का.वा. निरीक्षक नरेन्द्र कुशवाह को नरवर थाना प्रभारी बनाया गया है।
06 – भिंड से शिवपुरी आये निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत को पोहरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
07 – सीहोर से शिवपुरी आये का.वा. निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने भटनावर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद यादव को करैरा थाना ट्रांसफर किया है उनकी जगह थाना प्रभारी कोमल परिहार को भटनावर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक योगेंद्र सेंगर प्रभारी हाईवे चौकी आमोलपठा तिराहा से हटाकर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर सहायता केन्द्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SP की सर्जरी: 13 निरीक्षकों में से 7 को मिली थाने की कमान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment