Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा रहीं मौजूद / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका शिवपुरी द्वारा आज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर पालिका से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग कोट रोड, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा, राजेश्वरी  रोड, कलेक्ट्रेट रोड होते हुए वापस नगरपालिका पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, नगर पालिका सीएमओ सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी का अमला मौजूद रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान वीर महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!