शिवपुरी: आज एबीवीपी शिवपुरी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मानवता साहूजी भी उपस्थित रही.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर मंत्री रमन राठौर ने बताया की यह तिरंगा यात्रा कमलागंज , माधव चौक,गुरुद्वारा चौक,राजेश्वरी रोड होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगता में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी को 6 सेकंड में परास्त करने वाले बलवीर रावत जी, प्रियम नेगी एवं निखिल बेड़िया जी का सम्मान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूरे मध्यभारत प्रांत में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपरी इकाई द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के समापन मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मानवता सावजी ने कहा कि – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आप जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें विद्यार्थी परिषद में कार्य करने का अवसर मिला। स्वतंत्रता के पश्चात युवाओं को सही मार्ग दिखाने वाला कुछ युवाओं द्वारा जीस विद्यार्थी परिषद का गठन किया आज 75 वर्षों बाद वह वटवृक्ष बन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जो छात्र हितों के साथ-साथ देशहित व समाजहित मैं भी कार्य करती है। देश में जब भी कोई विपत्ति आती है तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रथम पंक्ति में कार्य करने का काम करते हैं जब कोरोना काल में सभी घरों में क़ैद होकर रह गए थे तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर निकलकर समाजहित में हरसंभव कार्य कर रहे थे । भोजन वितरण, रक्तदान, ऑक्सीजन की व्यवस्था, राशन वितरण जैसे अनेकों कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए। जब हम बात करते हैं महिला सुरक्षा कि तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ऋतुमती अभियान के माध्यम से महिला स्वच्छता के लिए काम करते हैं, तो वही मिशन साहसी अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाने का काम करते हैं. यात्रा का स्वागत पूर्व कार्यकर्ताओं एवं शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस प्रांत छात्रा प्रमुख अनुप्रिया तंवर जी, विभाग संयोजक आदित्य पाठक जी, जिला प्रमुख दीप ओझा जी, शिवपुरी जिला संयोजक वैदिक खेमरिया जी, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा जी, नगर उपाध्यक्ष अंकित ओझा जी एवं नगर मंत्री रमन राठौर जी, अनिरुद्ध गोस्वामी, देव शर्मा, सृष्टि शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, परिधि गुप्ता, टीना झा, प्रवेश यादव, देवेंद्र कुशवाह, खुशी रजक, मयंक रजक, विकास राठौर, अतुल धाकड़ अन्य और कार्यकर्ता उपस्थित।

एबीवीपी शिवपुरी ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने किया स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment