Press "Enter" to skip to content

रायश्री में घर में रहे धर्मेंद्र जाटव को जहरीले सांप ने काटा, झाड-फूंक में लगे रहे परिजन, हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थानांतर्गत ग्राम रायश्री में बुधवार की रात घर में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। युवक को मेडिकल कालेज में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


जानकारी के अनुसार रायश्री निवासी धर्मेन्द्र पुत्र बैजनाथ जाटव रात में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप द्वारा युवक को डंसे जाने के उपरांत उसके स्वजन उसकी झाड़-फूंक करवाने में लगे रहे। ऐसे में लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

अंत में उसे उपचार के लिए बेहोशी की हालत में शिवपुरी मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का गुरुवार की सुबह पोस्टमार्ट्म कराने के उपरांत मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!