शिवपुरी: पिता पर दर्ज ज़्यादती का केस वापस लेने का दवा बनाने के लिए दो बेटों ने पीड़ित महिला को जवाहर कॉलोनी शिवपुरी स्थित घर जाकर धमकाया एवं गाली गलौज करके चले गए. पीड़िता ने थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ लिखित शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग रखी है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 4 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे अपनी बहू के साथ अकेली थी। इसी दौरान राकेश भार्गव और जयेश भार्गव पुत्रगण मनीराम भार्गव निवासी मोहन नगर विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी आए। गालियां देने लगे और कहने लगे कि हमारे पिता पर जो केस लगाया है, उसे वापस ले लो नहीं तो पूरा परिवार खत्म कर देंगे।
शराब के नशे में गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उक्त लोगों से मुझे व परिवार को खतरा है। बता दें कि पीड़िता ने 22 सितंबर 2022 को फिजिकल पुलिस थाने में मनीराम भार्गव के खिलाफ ज्यादती का अपराध पंजीबद्ध कराया था। उधारी मांगने पर गलत काम किया और फिर बदनाम करने का भय दिखाकर धीरे-धीरे 30 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।







Be First to Comment