शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह द्वारा आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले के अधिक से अधिक स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर माननीय न्यायालय पेश किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है. जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग करैरा संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्टियों की धरपकड हेतु अभियान के पालन में दौराने इलाका गश्त मुखविर सूचना पर से थाना दिनारा के प्र0क्र0 1440/16 धारा 34(2) आवकारी एक्ट एवं प्रकरण क्रमांक 770/16 का स्थाई वारण्टी पिछोर जिला शिवपुरी में घूम रहा है उक्त मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स रवाना होकर पिछोर पहुँचे. पिछोर में मुखविर के वताए स्थान पर स्थाई वारण्टी की तलाश की एवं मुखविर की सूचना पर से पिछोर से “स्थाई वारण्टी राजा परिहार पुत्र श्री प्रकाश परिहार उम्र-27 साल निवासी आजाद मौहल्ला भौंती थाना भौंती जिला शिवपुरी को दो स्थाई वारण्टो में फरार होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है. स्थाई वारण्टी के अन्य थानों में वारण्टों के संवंध में जिले के समस्त थानों को सूचना दी गई है. स्थाई वारण्टी को माननीय न्यायालय करैरा पेश किया जा रहा है.
उक्त स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कराए जाने में थाना प्रभारी दिनारा श्री संतोष भार्गव, सउनि विनोद गौतम, सउनि विवेक भट्ट प्र0आर0 252 हिमांशु चतुर्वेदी, प्र0आर0 276 रवि कुमार मांझी, आर0 678 जितेन्द्र रावत, आर0 425 धर्मेन्द्र लोधी, आर0चा0 554 अमित यादव, आर0 778 रामवीर, आर0 240 पीकेश, आर0 726 रामपाल जाट, आर0 169 पुष्पेन्द्र चौहान, आर0 747 मनोज यादव की सराहनीय भूमिका रही है

07 साल से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार, आरोपी की 02 स्थाई वारण्टों में थी तलाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment