शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे पर सरकारी स्कूल को शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है। स्कूल बंद होने के बाद यह लोग स्कूल परिसर में सुकून से शराब पार्टी करते थे। हर दिन स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें, इंजेक्शन और कचरा फैला मिलता है।
कई बार पार्षद और स्कूल प्राचार्य ने नगर पालिका सहित देहात थाने में शिकायतें की है। मंगलवार को नगर पालिका सीएमओ गायत्री शर्मा पुरानी शिवपुरी के नीलगर चौराहे पर नपा अमले के साथ पहुंची। उन्होंने शराब दुकान संचालक को जल्द से जल्द स्कूल के पास से शराब की दुकान हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। शराब की दुकान के पास अतिक्रमण कर संचालित गुमठियों को हटवाया गया।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि कई दिनों से शराब की दुकान होने के चलते बच्चों सहित राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई महिलाएं इस रोड से काली माता मंदिर जाती है जिन्हें इस रोड से होकर गुजरने में परेशानी आती है। आज शराब की दुकान के संचालक को जल्द दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देश नहीं मानने पर शराब दुकान संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

नीलगर चौराहे स्थित कलारी को हटवाने की मांग, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने दी चेतावनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment