Press "Enter" to skip to content

मनियर में महिला के घर में घुसकर इशरत खान ने किया बलात्कार, पति ने देख लिया, आरोपी के परिजन दे रहे धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. महिला अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी घर पर आया और महिला के साथ बलात्कार करने लगा.

जानकारी के अनुसार मनियर की रहने वाली महिला ने बताया कि 4 अगस्त को वह अपने घर पर थी. तभी सुबह 9:00 बजे आरोपी इशरत खान घर में घुस आया और जबरन बलात्कार किया इसके बाद उसके पति ने उसे देख लिया और पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया इसके बाद लगातार आरोपी के परिजन फोन कर झूठे केस में फसाने की धमकी देते हैं. महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!