Press "Enter" to skip to content

चोरों के हौसले बुलंद दो दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस प्रशासन मौन, CCTV बीमार हालत में / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर परिषद बैराड़ के मुख्य मार्केट से रविवार सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने दो किराना दुकानों को निशाना बनाकर गल्ले में रखे 30 हजार नगदी एवं 40 हजार का किराने के सामान की चोरी कर ले गए। गौरतलब बात है कि एक दुकान तो थाने के सामने एवं दूसरी दुकान के आगे 5 सीसीटीवी कैमरे लगे है परंतु खराब हालत चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की बारदात को अंज़ाम देकर पुलिस गस्त की पोल खोल दी।पुरानी अनाज मंडी रोड चौराहे पर बंसल किराना स्टोर के शटर का ताला चटका कर अज्ञात चोर 25 हजार नगदी ड्राई फ्रूट बादाम काजू एवं विमल राजश्री के पाउच सहित अन्य सामान कीमत 15 हजार का सामान एवं पुलिस थाने के सामने बैराड़ रोड पर मां वैष्णो किराना के शटर के ताले चटका कर गल्ले में रखे 5 हजार के करीब नगदी एवं काजू किशमिश के पैकेट के साथ विमल राजश्री के पैकेट एवं अन्य कीमत 25 हजार का सामान भी ले गए। दुकानदारों का कहना है कि नगर में उक्त चोरी की वारदात नसेलचीयों द्वारा की जा रही है। इससे पूर्व 2 दिन पूर्व भी नगर के बरौद रोड एवं धौरिया रोड पर भी 2 दुकानों से चोरी की वारदातें हुई है पुलिस द्वारा केवल खानापूर्ति कर एफ आई आर भी दर्ज नहीं की गई जिस कारण व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।पूर्व मैं नगर से करीब आधा दर्जन बाइक चोरी की घटना हो चुकी है परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

लाखों के सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

सूत्रों ने बताया है कि नगर परिषद द्वारा मुख्य रोड पर करीब 40 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए केवल शोपीस बने हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के एक महीने बाद से ही बंद पड़े हैं जिस कारण चोरों को कैमरों की भी दहशत नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!