Press "Enter" to skip to content

बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में एक दुकानदार के साथ दूकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट को रोकने मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई थी लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही दुकानदार के साथ मारपीट करते रहें मारपीट की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। बदरवास थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


बदरवास कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 गढ़ी के पास रहने वाले 39 साल के आकाश पुत्र हरिबल्लभ मितल ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार दोपहर मेरी बाइक मुन्ना यादव की बाइक से टकरा गई थी। इसके बाद मौके पर हमारा समझौता भी हो गया था। इसके बाद सोमवार शाम करीब 5 बजे के लगभग में अपनी दुकान पर पहुंचा हुआ था तभी पीछे से मुन्ना यादव, नेपाल यादव व उनके अन्य अज्ञात साथी आए और सभी ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

मुझे बचाने आये मेरे बड़े भाई दीपक मित्तल व भतीजे दिव्यांश मित्तल के साथ उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट से मुझे और मेरे भाई-भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। दुकानदार की शिकायत पर बदरवास थाना पुलिस ने मुन्ना यादव, नेपाल यादव व उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!