Press "Enter" to skip to content

अफगानिस्तान के खिलाड़ी को 6 सेकंड में हराने वाले बलवीर का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्राम ककरवाया के रहने वाले खिलाड़ी बलवीर रावत ने प्रदेश और शहर का गौरव बढ़ाया। दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के खिलाड़ी को 6 सेकंड में मात्र हराकर स्वर्ण पदक जीते। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा इस दौरान ग्राम ककरवाया पहुंची जहां उन्होंने उनके घर जाकर उनका सम्मान किया।


उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कई सारी योजनाएं बना रही है और युवा पीढ़ी को एक नई दिशा दे रही है। इसलिए खेल को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा दें। आयोजन के दौरान मंडल पदाधिकारी केपी परमार, विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा रितेश जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!