Press "Enter" to skip to content

तालाब में दिखा 5 फ़ीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले बामौरकला थाना क्षेत्र के पिपरा ढंगा गांव के मजरे में सोमवार की शाम एक मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों का दहशत फैल गई सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़वाया।


जानकारी के अनुसार मजरे के किनारे नदी से निकलकर एक पांच फीट का मगरमच्छ गांव के छोटे तालाब तक पहुंची गया। सोमवार की शाम 5 बजे मगरमच्छ को सबसे पहले गांव के बच्चों ने देखा साथ ही बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी के सहारे गांव से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ गांव की और ही बढ़ता रहा। सुरक्षा के लिहाज से इसकी सूचना तत्काल गांव के चौकीदार ने बामौरकला थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू करवाया करीब दो जानते की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया गया। मगरमच्छ को सुरक्षित वापस नदी में छोड़ दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!