Press "Enter" to skip to content

सरकारी आवास से युवक- युवती पकड़े जाने पर लैब टेक्नीशियन को हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ अस्पताल में पदस्थ लैब टेक्नीशियन के सरकारी आवास से युवक-युवती को भीड़ द्वारा पकड़े जाने पर थाने में दोनों पक्षों से शिकायत है। सरकारी आवास से युवक युवती पकड़े जाने पर सीएमएचओ ने लैब टेक्नीशियन को हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक अस्पताल बैराड़ के लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार के सरकार आवास से एक युवक व युवती को लोगों ने पकड़ लिया था। मामला इतना तूल पकड़ा कि लोगों ने बैराड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं युवक-युवती ने भी बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सार्वजनिक होने पर सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने सरकारी आवास के दुरुपयोग को देखते हुए लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार को बैराड़ से हटा दिया है। संजीव कुमार को प्राथमिक अस्पताल आमोलपठा पदस्थ कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!