Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार पुलिस वैन ने कोचिंग से लौट रही छात्रा में मारी जोरदार टक्कर, छात्रा की मौके पर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पुराने ट्रैफिक थाने के पास पुलिस वैन ने साइकिल सवार 12वीं की छात्रा को रौंदा दिया। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस वैन मौके से फरार हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है।


जानकारी के अनुसार होटल पीएस के पास की रहने वाली सरस्वती यादव उम्र 17 साल 12वीं क्लास में पढ़ती थी। सरस्वती यादव आज सुबह 9 बजे के लगभग राजेश्वरी रोड स्थित कोचिंग सेंटर से अपने घर साइकिल से लौट रही थी। जब वह पुराने यातायात थाने के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पुलिस वैन ने छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गई। छात्रा ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शी राहुल पारासर ने बताया कि यह हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस वैन के ड्राइवर ने वाहन को नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।

एसपी ने पुष्टि की, बोले दुखद घटना

छात्रा की मौत के बाद शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने हादसे को दुखद जताया है। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को होने वाली परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड से वैन से लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घटित हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!