शिवपुरी: शिवपुरी कलेक्टर को 4 परिवार के 23 लोगों ने ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कलेक्टर से जमीन सहित फसल का मुआवजा देने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रमेश खंगार पुत्र उकार खंगार निवासी ग्राम मचाखुर्द तहसील पोहरी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी जमीन मचाखुर्द में हैं और 20 साल से भूमि पर निवास कर रहे हैं. जिसमें तीन कुए बने हुए हैं. और 9 कच्ची पाटोर बनी हुई है. 6 टपरिया बनी हुई है. साथ ही 50 से 100 हरे भरे पेड़ खड़े हुए हैं. चारों तरफ से बाउंड्री हो रही है.
3 अगस्त 2023 को तहसीलदार एवं पटवारी के साथ टीम आई और जेसीबी से खड़ी फसल मूंगफली की नष्ट कर दी गई. पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार का भरण-पोषण उसी जमीन से होता है. और कई 4 परिवार के 23 सदस्य इसी जमीन पर आश्रित होकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं. साथ ही टीम ने झोपड़ी हटाने की भी बात कही है. युवक ने बताया कि उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है. सभी ने फसल मुआवजा की राशि की मांग की है. साथ ही उसे जमीन पर उन्हें रहने दिया जाए ऐसी मांग की है.

किसान की मूंगफली की फसल को JCB से कर दिया नष्ट, तहसीलदार और पटवारी पर आरोप, 23 लोगों का परिवार आ गया सड़क पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment