Press "Enter" to skip to content

एक माह में डबल पैसे का लालच देकर ऐठे 1 लाख, पैसे मांगे तो जंगल में ले जाकर किया बलात्कार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव की एक महिला ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि 2 युवकों द्वारा उसके साथ जंगल में ले जाकर बलात्कार किया गया है. और थाने पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई.


जानकारी के अनुसार भोंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि गजेंद्र लोधी पुत्र भगवान दास लोधी एवं अखिलेश लोधी पुत्र रघुवीर लोधी निवासी भयावन थाना भोंती आए और कहने लगे की एक माह में पैसे डबल करके तुझे देंगे. इसके बाद 50-50 कुल 1 लाख रुपए उन दोनों युवकों को दे दिए. जब समय के अनुरूप रुपए वापस नहीं मिले तो महिला ने दोनों से पैसे मांगे लेकिन वह दोनों टालमटोल करते नजर आए. इसके बाद महिला ने जब उनसे वापस से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि खोड तक साथ में चलना पड़ेगा और पति को साथ में नहीं ले जाएंगे क्योंकि ज्यादा बोलता है.

उक्त महिला दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर खोड के लिए निकल पड़ी जिसके बाद खोड़ की घाटी पर जंगल में दोनों युवक महिला को ले गए. और बाइक भी नहीं रोकी जिसके बाद गजेंद्र लोधी ने बुरी नियत से महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद अखिलेश लोधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने बताया कि इसके बाद धमकी दी गई कि अगर किसी को बात बताई और आज के बाद रुपए मांगे तो अच्छा नहीं होगा. जिसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची. लेकिन शिकायत नहीं ली गई. साथ ही अखिलेश लोधी की पत्नी ने भी पीड़ित महिला के पति पर बलात्कार का आरोप लगाया हैं. महिला ने बताया कि ऐसे इसलिए डराया गया. जिससे की मैं शिकायत ना करू. इस बात की जानकारी जैसे ही काग्रेसियों को लगी तो आज महिला के साथ कांग्रेसी भी एसपी से शिकायत करने आएं. और महिला के लिए न्याय की मांग की. साथ ही न्याय ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.

महिला के साथ कांग्रेस से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष ऊषा लोधी, शिवानी राठौर पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल जिले के पद अधिकारी गण पिछोर की पद अधिकारी गण ग्रामीण महिलाए सेकडो लोग उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!