शिवपुरी: चुनाव के आते आते राजनितिक पार्टियों के नेताओं को अपनी ही पार्टी के नेताओं से टिकिट की चाह में खतरा बढ़ जाता है। इसका एक उदाहरण भोपाल के पीसीसी कार्यालय से सामने आया है जहां शिवपुरी के कुछ कांग्रेसी नेता अपनी ही पार्टी के वर्तमान विधायक का टिकट कटाने पर अमादा हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक वीडियो 6 दिन पुराना बताया गया है जहां करैरा विधानसभा के कांग्रेसी नेता कमलनाथ से मिलने भोपाल के पीसीसी कार्यालय पहुंचे हुए थे। जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति सतीश सिंह फौजी अपने नेता पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को एक आवेदन देते हुए कह रहे हैं कि “करैरा विधानसभा में कभी वर्तमान विधायक रिपीट नहीं हुआ है इसके साथ ही विधायक प्रागीलाल जाटव के लिए कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन उन्हें रिपीट नहीं कराया जा सकता”। बता दें कि करैरा विधानसभा से पूर्व विधायक करैरा हनुमंत सिंह दाऊ दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं इस मामले में विधायक का कहना है कि सवाल उठाने वाले लोग कुछ समय पहले ही भाजपा से कांग्रेस में सम्मिलित हुए हैं।
14 जून को कांग्रेस में शामिल हुए हैं बैजनाथ सिंह
बता दें सतीश सिंह फौजी ने 14 जून को बैजनाथ सिंह यादव के साथ कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की थी और दो माह बीत जाने के बाद ही सतीश सिंह फौजी ने क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा उठाते हुए करैरा से कांग्रेसी विधायक प्रागीलाल जाटव के इस बार मिलने वाले टिकट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस मामले सतीश सिंह फौजी ने कमलनाथ के साथ हुई आम चर्चा का होना बताया है सतीश सिंह फौजी का कहना है कि मेरा विधायक प्रागीलाल से कोई मनमुटाव नहीं है आगामी चुनाव में फिर एक बार कांग्रेस का विधायक करैरा में बनेगा।
सवाल उठाने वाले लोग कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए
इस मामले में करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव का कहना है कि सवाल उठाने वाले लोग कुछ समय पहले ही भाजपा से कांग्रेस में सम्मिलित हुए हैं। ऐसे लोगों की आज भी विचारधारा भाजपा से जुड़ी है। जबकि इस प्रकार के प्रश्नचिन्ह कई वर्षों से कांग्रेस का साथ दे रहे मूल कांग्रेसियों को लगाना चाहिए लेकर वह सभी करैरा में विकास की बुनियाद खड़ी करने में जुटे हुए हैं।
सभी मूल कांग्रेसी और जनता उनके साथ है इस बार भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिसे भी कांग्रेस का चेहरा करैरा से बनाएगी वह उनके साथ रहेंगे। प्रगीलाल जाटव ने बताया कि उपचुनाव में करैरा विधानसभा क्षेत्र के मूल कांग्रेसियों ओर जनता की वजह से कांग्रेस ने विजय प्राप्त की थी और इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी।

कमलनाथ से मिले कांग्रेसी: कहा- कितनी भी मेहनत कर लें करैरा विधायक रिपीट नहीं होंगे, पढ़िए प्रगीलाल का जवाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment