Press "Enter" to skip to content

आयशर में भरकर 12 गौवंश को बूचड़खाना ले जा रहे थे 9 आरोपी, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी की भौंती पुलिस को गुरूवार गौवंश से भरे आयशर वाहन को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने ड्राइवर सहित 9 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनयम सहित गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।


भौंती थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। ग्राम तिंघारी से होकर पशु तस्कर पशुओं की तस्करी करने वाले है। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। इसी दौरान आम रोड नदी के रपटा के पास एक आयशर वाहन आता हुआ दिखाई दिया था। जिसे रोककर चेक किया तो आयशर मिनी ट्रक में HR 69 B7261 में गौवंश के 12 नगों को भरा हुआ था। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया गया कि वह गौवंश को बूचड़खाने ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर तिंघारी गांव के रहने वाले कल्लू पिता पप्पू जाटव, प्यारेलाल जाटव, प्रभू जाटव पिता बलुआ, रवि पिता देवलाल जाटव, प्रहलाद जाटव, चिन्टू जाटव, प्रभू पिता लक्खू जाटव, टिन्कल पिता प्यारेलाल जाटव और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!