Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर आबिद खान और जानू खान ने महिला के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बारई रोड की एक महिला के साथ घर में घुसकर 2 व्यक्तियों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बारई रोड पर रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे बच्चे टीला खुर्द थाना इंदार में अपने नानी के पास रहते है।


मेरे पति 1 साल से काम करने बाहर गए है। मैं घर पर अकेली रहती हूं। बुधवार की रात मैं खाना खाकर सो गई थी, तभी देर रात करीब 1 बजे रिजौदी रोड के रहने वाले आबिद खान और जानू खान आए और मेरे घर के मेन गेट को लात मारने लगे। मैंने गेट नहीं खोला तो दोनों लोग घर की बाउंड्री कूदकर अंदर मेरे कमरे में घुस आए। इस दौरान दोनों ने मेरे साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मैंने पड़ोसियों को फोन करके इसकी सूचना दी। पड़ोसियों को देख दोनों मौके से भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!