Press "Enter" to skip to content

स्कूल बस और बाइक की टक्कर के बाद चेताया प्रशासन: स्कूल की 16 बसों पर की चालानी कार्रवाई, एक जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस एवं देहात थाना पुलिस द्वारा बनस्थली स्कूल,सैंट चार्ल्स स्कूल, एसपीएस स्कूल एवं सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में जाकर स्कूली बसों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत चैक किया गया एवं गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें वनस्थली स्कूल में 4 बसों पर चालानी कार्रवाई एवं एक गामा गाड़ी को ओवरलोडिंग में जप्त किया गया। यही बात करें सेंट चार्ल्स स्कूल की तो 5 बसें बिना परमिट की जप्त की गई हैं। सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में 7 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई है। एसपीएस स्कूल में 4 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात विकास यादव,यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार अरुण जादौन एवं सूबेदार प्रियंका घोष उपस्थित थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!