Press "Enter" to skip to content

समूह की किश्त नहीं भरने पर मारपीट: कंपनी के कर्मचारियों घर में घुसकर पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के कुम्हार मोहल्ले में समूह के कर्मचारियों ने समूह लेने वाले युवक के घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी साथ ही उसका सिर फाड़ दिया, बचाने आई पत्नी के साथ भी धक्कामुक्की कर दी थी। फिजिकल थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए है। वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


बाबू क्वार्टर रोड कुम्हार मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले 36 वर्षीय राकेश पुत्र रामजीलाल प्रजापती ने बताया कि मैंने एसबीसीएल के प्राइवेट समूह पैसा लिया था जिसकी किश्त भी भरी जा रहीं है।

इसके बावजूद मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एसबीसीएल के समूह वाले आशीष अहिरवार, मनोज शर्मा और विवेक ओझा मेरे घर के अंदर घुसे चले आये और मुझे गालियां देते हुए समूह की किश्त भरने के लिए धमकाने लगे जब मैंने कहा कि क़िस्त के पैसे शाम को ही मेरी पत्नी सोमवती दे आई है। लेकिन तीनों नहीं माने और पैसों की मांग करते हुए मेरी जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान मेरे सिर लोहे के नुकीले हथियार से मार दिया गया मुझे बचाने आई मेरी पत्नी धक्कामुक्की कर तीनों मौके से फरार हो गए।

फिजिकल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आशीष अहिरवार, मनोज शर्मा और विवेक ओझा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 456, 294, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!