शिवपुरी: कभी एटीएम कार्ड बदलकर तो कभी ओटीपी जानकर ठगी करने वाले साइबर ठग नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला शिवपुरी में सामने आया जहां एक साइबर ठग ने खुद को शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी का पीए बताकर डीपीसी निरीक्षण में गैरहाजिर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय करसेना के शिक्षक राकेश गौतम को कार्रवाई का डर दिखा ऑनलाइन रुपए ऐंठने का प्रयास किया। हालांकि ठग के बातचीत के लहजे से शिक्षक को शक हुआ और वह ठग की बातों में नहीं आया, लेकिन इस मामले ने विभागीय अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी।
मामला संज्ञान में आते ही डीईओ समर सिंह राठौड़ तत्काल हरकत में आए और संबंधित शिक्षक का आवेदन व बयान लेकर डीईओ कार्यालय के नाम पर कथित पीए बताकर कॉल करने वाले अज्ञात ठग की शिकायत पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल में कर दी है। साथ ही जिले के शिक्षकों को भी बयान जारी कर आगाह किया है कि वह विभाग के नाम पर इस तरह के किसी भी ठग की बातों में ना आएं व ऐसे कॉल आने पर तत्काल जिला शिक्षा विभाग कार्यालय को अवगत कराएं। कुल मिलाकर इस तरह के ठगी के प्रयास का जिले में यह पहला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
कार्रवाई के समाचार पढ़कर ठग ने किया कॉल इस पूरे मामले में ठग ने मोबाइल नंबर 07389214106 से जिस शिक्षक राकेश गौतम को फोन लगाया था दरअसल 28 जुलाई को डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने उनके स्कूल का निरीक्षण किया था और यहां पाँच शिक्षकों में से हरभजन सिंह रावत को छोड़कर राकेश गौतम, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा व गोपाल सिंह जाटव गैरहाजिर मिले थे।
कार्रवाई की यह खबर 29 जुलाई को अखबारों व सोशल मीडिया साइड पर प्रकाशित हुई थी। संभवत: ठग ने इसी खबर को आधार बनाकर शिक्षक के फोन पर कॉल किया। इस दौरान वह खुद को डीईओ का पीए बताकर शिक्षक को कार्रवाई रोकने का ऑफर देते हुए फोन पे व पेटीएम पर इसके ऐवज में तत्काल रुपए भेजने की मांग करता रहा। इस दौरान ठग हुबहू खबर में प्रकाशित भाषा के अनुसार ही गैरहाजिर मिले शिक्षकों के नाम पढ़ रहा था तो वहीं राशि न भेजने की स्थिति में तुरंत निलंबन की बात कह रहा था।
बुधवार को जैसे ही यह मामला सामने आया हमने पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल को लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही जिले के सभी शिक्षकों को भी आगाह कर दिया है कि इस तरह के कॉल से सचेत रहें और ठगों की बातों में न आएं। यदि ऐसा कोई कॉल आता है तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तत्काल अवगत कराएं ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
समर सिंह राठौड़ ,डीईओ शिवपुरी

DEO का PA बताकर सरकारी शिक्षक से ठगी का प्रयास, ONLINE पैसे मांगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment