शिवपुरी:जिले के बैराड़ कस्बे में बुधवार की दोपहर बैराढ़ के स्वास्थ केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन के आवास पर एक युवक और एक युवती को संदिग्ध हालत में देखा गया। जिसे देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौजूद लोगों ने लैब टेक्नीशियन को बुलाकर बताया कि उनके घर के भीतर एक युवक और एक युवती को संदिग्ध रूप से घुसे हैं।
लैब टेक्नीशियन घर के भीतर घुसकर पीछे के रास्ते से युवक और युवती को भगाने का प्रयास किया लेकिन मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिए, इस दौरान युवक मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने लैब टेक्नीशियन पर गलत काम करवाने में सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार के सरकारी आवास में जाते हुए बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक-युवती को देखा था। जब बह काफी देर तक बाहर निकले तो लोगों को संदेह हुआ तो स्थानीय लोग लैब टेक्नीशियन के पास स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और उन्हें घर पर लेकर आए। आवास पर स्थानीय लोगों ने लैब टेक्नीशियन से कहा कि वह अंदर मौजूद व्यक्ति से गेट खुलवाए। इस पर लैब टेक्नीशियन ने उक्त युवक को फोन लगाया और उक्त फोन के काफी देर बाद एक लड़के ने गेट खोला।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बाद लैब टेक्नीशियन अंदर गया और लड़के-लड़की को पिछले दरवाजे से भगा दिया। मौजूद लोगों को युवक व् युवती भागते हुए देखे मौजूद लोगों ने भागती युवती को पकड़ लिया लेकिन युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। लैब टेक्नीशियन की इस हरकत से लोग भड़क गए और गलत काम करवाने सहयोग आरोप लगाये इसकी शिकायत मिलकर बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में युवती पक्ष की और से भी थाने में शिकायत दर्ज है।
इस मामले में लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार का कहना है कि मेरे आवास में से न तो काई लड़का पकड़ा गया है और न ही कोई लड़की पकड़ी गई है। उक्त लोग मुझे परेशान करते हुए ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने लड़की को पकड़ कर परेशान किया है। इसकी शिकायत लड़की ने थाने में दर्ज कराई है।
बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। हम दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लैब टेक्नीशियन के आवास में पकड़ाए युवक-युवती: कई घंटों तक चलता रहा तमाशा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment