Press "Enter" to skip to content

5 साल की मासूम का अपरहण करने का प्रयास: मां ने बाइक का पीछा कर बचाई बेटी की जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ठगोसा गांव में घर के बाहर खेल रही एक 5 साल की मासूम को एक बाइक सवार अपने गंदे इरादे से उसे बाइक पर बैठाकर दुकान से गोली-बिस्किट दिलाने की बात कह कर अगवा कर ले गया।


मासूम की मां ने बाइक से पीछा कर अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार की शाम अपरहण, पॉक्सो सहित छेड़छाड़ एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ठगोसा गांव की रहने वाली 5 साल की मासूम की मां ने बैराड़ थाना पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब 5 बजे की बात है कि मै अपनी बाखर में झाड़ू लगा रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति आया और मेरी 5 साल की बेटी को चॉकलेट-बिस्किट दिलाने की कहकर बाइक पर बैठा कर ले गया।

मैंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। मैने तत्काल ज्येठानी को यह बात बताई इसके बाद मैं और मेरी जेठानी, मेरे भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर उसके पीछे गए।

मासूम की मां ने बताया कि ककरई तिराहे के पास उस व्यक्ति की बाइक का पैट्रोल खत्म हो गया था जिससे वह भाग नहीं पाया। उक्त व्यक्ति से बेटी को छुड़ाया वह शराब पिए था। हमने उसे पहचान लिया था इसलिए उसे वही छोड़ कर हम वापस घर आ गये थे। दो दिन बाद पति बाहर से लौट कर आये तब मैंने उन्हें सारी बात बताई।

बैराड़ थाना पुलिस ने बीलपुरा गांव के गोपेश धाकड़ पुत्र सीताराम के खिलाफ अपरहण, पॉक्सो सहित छेड़छाड़ एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!