Press "Enter" to skip to content

MM हॉस्पिटल के पास स्टॉल लगाने बाली महिला से बलात्कार, थाने के बाहर से हाथ पैर जोड़कर ले गए वापस, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नवाब साहब रोड पर किराए से रहने वाली महिला ने एसपी से अपनी शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि वह एमएम हॉस्पिटल के पास स्टॉल लगाती है. और अपना गुजर-बसर करती है.

जानकारी के अनुसार नवाब साहब रोड पर किराए से रहने वाली महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि 3 साल से वह नवाब साहब रोड पर किराए के मकान में रह कर अपना जीवन गुजर बसर कर रही है. लेकिन शिवम गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता एवं छोटा भाई छोटू गुप्ता आए दिन महिला को बुरी नियत से देखते रहते थे. इसी के चलते शिवम गुप्ता द्वारा महिला के साथ 5 जुलाई 2023 को कमरे में जबरदस्ती बलात्कार किया गया. जब महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने पहुंची तो 10 व्यक्तियों ने हाथ पैर जोड़कर महिला को वापस बुला लिया.

महिला ने बताया कि मेरे साथ बलात्कार की घटना हुई. उसके बाद छोटू गुप्ता द्वारा स्टॉल को एक व्यक्ति को 17000 रुपए में किसी व्यक्ति को बिचबाई. लेकिन छोटू द्वारा 10000 रुपए नहीं दिए गए और 7000 ही दिए, और छोटू ने पहले 45000 रुपए लिए थे. इन सब को मिलाकर 55000 रुपए अभी तक महिला को नहीं दिए गए हैं.

31 जुलाई 2023 को महिला अपने घर भितरवार से शिवपुरी आई तभी पोहरी चौराहे पर शिवम गुप्ता व छोटू गुप्ता एवं अन्य व्यक्ति ने महिला के साथ गाली-गलौज की और रुपए देने से मना कर दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी जिसके बाद अब महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!