शिवपुरी: कोलारस थाने की लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा सड़क गांव में अवैध संबंध के संदेह के चलते पूर्व जनपद सदस्य पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। उसी के दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अलख कुमारी (40) पत्नी महेंद्र सिंह रघुवंशी निवासी देहरदा सड़क की सोमवार की सुबह मौत हो गई थी। लुकवासा चौकी पुलिस को सुबह 9 बजे के बाद सूचना मिली। कोलारस एसडीओपी विजय यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। किसी ने गला घोंटकर अलख कुमारी रघुवंशी की हत्या की थी। इसलिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पूर्व जनपद सदस्य पति महेंद्र रघुवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदेह होने पर सख्ती बरती तो महेंद्र सिंह ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। अवैध संबंध के संदेह के चलते हत्या करना बताया है।
सोमवार सुबह खाटू श्यामजी से लौटी थी महिला अलख कुमारी सोमवार की सुबह ही खाटू श्यामजी से लौटी थी। पति महेंद्र ने दुपट्टे से गला घोंटकर जान से खत्म कर दिया। शुरूआत में पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मुश्किल हो रही थी। लेकिन पुलिस ने छानबीन जारी रखी तो हत्या का रात तुरंत सुलझ गया। महिला का मायका विदिशा बताया जा रहा है। बता दें कि पति महेंद्र सिंह रघुवंशी (50) निवासी देहरदा सड़क पूर्व में कोलारस जनपद में सदस्य रह चुका है।
गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट में पेश करेंगे
सोमवार की सुबह महिला की गला घोंटकर हत्या की सूचना मिली थी। मामले में छानबीन शुरू की और परिजनों से बातचीत की तो हत्या की वजह धीरे-धीरे सामने आने लगीं। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार कर लिया है, मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
विजय यादव, एसडीओपी, अनुविभाग कोलारस

अवैध संबंध के चलते पूर्व जनपद सदस्य ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment