शिवपुरी: महाराष्ट्र के पुणे से शिवपुरी के करैरा अपनी प्रेमिका से मिलने आया युवक करैरा से लापता हो गया। लापता युवक के भाई ने आज एसपी ऑफिस में पहुंचकर भाई को तलाशने की गुहार लगाई।
ग्वालियर कुलैथ के रहने वाले अजय गौड़ ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई अनिरुद्ध गौड़ पुणे में रहकर काम करते हैं। 13 जून को में किसी काम से ग्वालियर वापस आ गया था। 15 जून अनिरुद्ध पुणे से लापता हो गया। इसकी शिकायत पुणे के वाकड़ थाने में दर्ज कराई है।
प्रेमिका से मिलने ससुराल जा पहुंचा भाई
अजय गौड़ ने बताया कि भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा में मेरी ससुराल है। अनिरुद्ध मेरी ससुराल आता जाता रहता था इसी दौरान कई साल पहले अनिरुद्ध की दोस्ती करेरा की रहने वाली एक युवती से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। इस बीच अनिरुद्ध अपनी प्रेमिका से मिलने कर आता-जाता रहता था।
17 जून को मेरे ससुरालियों ने बताया कि अनिरुद्ध 17 जून को मनपुरा आया था और 18 जून की सुबह करैरा की कहकर घर से निकला था। तभी से अनिरुद्ध का कोई सुराग नहीं लग सका। साथ ही अनिरुद्ध का मोबाइल भी बंद आ रहा है इसकी शिकायत करैरा थाने में भी दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते सोमवार को एसपी ऑफिस अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।
इस मामले में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि पहले से ही अनिरुद्ध की गुमशुदगी पुणे में दर्ज है। अनिरुद्ध का बड़ा भाई अजय गौड़ थाने पर आया था। जहां युवती को बुलाकर बयान लिए थे जिसमें युवती ने बताया था कि 18 जून को अनिरुद्ध से उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई थी वह उससे मिलने नहीं आया था। बता दें कि अनिरुद्ध की प्रेमिका ने भी दोनों के बीच संबंध होने की बात स्वीकार की है लेकिन 18 जून को अनिरुद्ध से ना मिलने की बात प्रेमिका के द्वारा कही गई है।

पुणे का प्रेमी करैरा की प्रेमिका से मिलने आया, हुआ लापता, प्रेमिका ने मिलने से किया इंकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment