सीएम राइज स्कूल का किया भूमिपूजन
शिवपुरी: शासकीय स्कूलों के बच्चों को भी सर्व सुविधा युक्त स्कूल का वातावरण मिले और अच्छी शिक्षा मिले। इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल की संकल्पना लाई गई है। जिले में अभी 8 सीएम राइज स्कूल सभी विकासखंड में एक एक स्कूल शुरू किए गए हैं।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान सीएम राइज स्कूल भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। 42 करोड़ पचास लाख की लागत से यह स्कूल तैयार किया गया है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अब छोटे शहर के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं। सीएम राइज स्कूल इसका उदाहरण है। यहां बड़े स्कूलों की तरह बच्चों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने टेक्निकल यूनिवर्सिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि शिवपुरी में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वह आगे रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हमारे समय में लड़कियों को घर गृहस्ती का काम तक सीमित रखा जाता था लेकिन आज का समय बदल गया है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वह अपने अधिकारों के लिए लड़े। लड़कियां भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और आगे बढ़े।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खुशी और उनके ग्रुप द्वारा सावन गीत पर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
इन छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता के लिए शुभी गुप्ता, उदित मौर्य, योगिता रावत और हैंडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली खिलाड़ी मुस्कान रजक को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
पुस्तक का विमोचन
शिवपुरी शहर के निवासी लेखक अरुण अपेक्षित द्वारा लिखित पुस्तक यह राम कहानी है, का विमोचन किया। लेखक अरुण अपेक्षित ने इस पुस्तक की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी को जानकारी दी।
संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण और भूमि पूजन
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड 25 में संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया और वार्ड 19 में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया। संजीवनी क्लीनिक के बनने से आसपास क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। छोटी समस्याओं के लिए लोगों को अपने पास में ही इलाज मिलेगा जिससे क्षेत्र की जनता को सुविधा रहेगी।

सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मिलेगी सर्व सुविधा युक्त स्कूल में शिक्षा: मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment