Press "Enter" to skip to content

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का कुए में तैरता मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम माता का बीलबरा से है. जहां पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ती का कुए में शव तैरता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है जहा आज मृतक रायसिंह धानुक उम्र 50 वर्ष के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले 28 जुलाई को मृतक रायसिंह धानुक अचानक कही गुम हो गया जिसके बाद परिजनों ने मृतक रायसिंह की गांव सहित आस पास के गावों में भी तलाश किया लेकिन मृतक का कोई सुराग नहीं मिल पाया जिसके बाद शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को और पुलिस को सूचना दी कि ग्राम माता का बीलबरा और ग्राम खरई की सीमा के बीच स्थित एक कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैरती मिली जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर उसकी पहचान पता किया और बताया कि यह व्यक्ति मृतक रायसिंह धानुक है जो तीन दिन पहले कही गुम हो गया था जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बैराड़ थाना पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है थाना प्रभारी ने बताया है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!