Press "Enter" to skip to content

पत्थर की खदान पर पत्थर भरने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से उसके नीचे दब कर एक मजदूर की मौत हो गई शेष ड्राइवर सहित सात मजदूरों को चोटे आईं है। मायापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम आज कराया है।


जानकारी के मुताबिक़ 30 जुलाई की शाम 6 बजे मायापुर के रहने वाला ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर शिशुपाल कुशवाह पुत्र उधम कुशवाह (ट्रैक्टर मालिक) पत्थर की खदान की ओर पत्थर भरने जा रहा था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरी के लिए बंटी उर्फ इमरत केवट (40) उसका छोटा भाई मोनू केवट, सोनू केवट, प्रकाश केवट, हीरा केवट, क्रीती उर्फ कामता केवट, कोमल कुशवाह साथ जा रहे थे। ट्रैक्टर का ड्राइवर शिशुपाल कुशवाह ट्रैक्टर को तेज रफ़्तार से दौड़ा रहा था इसी दौरान शाम 7 बजे कंजर डेरा के पास शिशुपाल कुशवाह ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटा दिया।

इस घटना में बंटी उर्फ इमरत केवट ट्रैक्टर के नीचे दब गया वाकी मजदुर दूर जा गिरे। ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को जैसे-तैसे एक घंटे बाद निकाला गया। गंभीर घायल बंटी को पुलिस वाहन ने पिछोर के अस्पताल ले जाया गया था जहां रात साढ़े आठ बजे पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!