Press "Enter" to skip to content

ढोल ताशे की आवाज और अखाड़े के साथ खोड़ में निकला ताजिया / Shivpuri News

खोड़ से आबिद बख्श

सच्चाई हक और इंसानियत के लिए शहादत देने वाले इमाम हसन हुसैन की शहादत को याद करते हुए। इस्लाम धर्म में मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है। इसी क्रम में आज खोड़ में ताजिये का जुलूस निकाला गया व प्रेम भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते हुए सभी लोग जुलूस में शामिल हुए। खोड़ के मुस्लिमो द्वारा जहां खिचड़ा ,कबूली, पुलाव,मीठे चावल लोगों में बांटे गए। तो वही हिंदू समाज के लोगों के द्वारा जगह-जगह पानी शरबत लोगों को पिलाया गया। इसी दौरान खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता अपने समस्त स्टाफ के साथ मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए दिखाई दिए । ताजिया के जुलूस के दोरान खोड़ गड़ी में पहुंचकर लोगों के द्वारा अखाड़ा किया गया। साथ ही खोड़ सरपंच आलोक प्रताप सिंह चौहान नन्नू राजा के द्वारा ताजिया कमेटी व मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया तो वही मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भी नन्नू राजा को पगड़ी बाँधी गई।
ताजिया के जुलूस में रशीद खान, इरशाद मोहम्मद कुरेशी, आबिद खान, आजाद खान, सोहेल खान, जुम्मन खान, तौफीक खान, आदि मुस्लिम समाज के अनेकों लोग शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!