Press "Enter" to skip to content

हरियाणा की 2 महिलाओं से शिवपुरी में रेप: होटल संचालक पार्षद पति पर लगे गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: हरियाणा के फरीदाबाद की 2 महिलाओं ने शिवपुरी में होटल संचालक और उसके नौकर पर रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामला नरवर कस्बे का है।


जानकारी के मुताबिक महिलाएं 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर रुम बुक किया था। यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है। शनिवार को दोनों महिलाएं शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रुम में पहुंची। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है।

25 साल की महिला का आरोप है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को पूरे होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ रेप किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए है कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ रेप करने का प्रयास किया। दोनों सहेलियों ने नरवर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब दोनों सहेली शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थी।

बता दें कि मामला राजनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी।

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!