Press "Enter" to skip to content

62 साल की महिला यमुना किनारे मिली: चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए गई थी, तीन दिन से परिजन ढूंढ रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: मथुरा-वृंदावन के चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए अपने पति के साथ गई शिवपुरी की रहने वाली 60 साल की महिला परिक्रमा के दौरान शुक्रवार की सुबह 10 बजे लापता हो गई थी। पति सहित स्वजन महिला की तलाश में जुटे हुए थे। तीन दिन की तलाश के बाद रविवार सुबह महिला को साढ़े नौ बजे स्वजनों ने ढूंढ निकाला।


शिवपुरी शहर के मनियर टोल टैक्स के पास रहने वाले कमल शर्मा ने बताया कि मेरे पिता गुरु चरण शर्मा ( रिटायर्ड जेल प्रहरी) और मेरी मां मुन्नी शर्मा 25 जुलाई मंगलवार को ट्रेन से मथुरा वृंदावन की चौरासी कोस की यात्रा करने निकले हुए थे। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे मेरे पिता ने फोन कर बताया था कि तेरी मां केदारनाथ मंदिर के पास शौचालय जाने की कहकर गई हुई थी इस दौरान में कुछ दूर बैठकर ही उसका इंतजार करता रहा लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

कमल शर्मा ने बताया कि मैं मेरी मां मुन्नी शर्मा की तलाश में मथुरा वृंदावन पहुंचा हुआ था इसके बाद क्षेत्रीय पुलिस से भी मदद मांगी थी। तीन दिनों से मां की तलाश में जुटे हुए थे। आज रविवार की सुबह मां केदारनाथ मंदिर से करीब 50 किलोमीटर दूर यमुना किनारे मिल गई है वह सुरक्षित हैं। मां ने बताया शुक्रवार की सुबह शौचालय से बाहर आकर मेरे पति मुझे नहीं मिले थे, मैं यात्रा मार्ग में आगे निकल जाने की सोचकर आगे निकल आई थी। दो दिनों से महिला के तलाश में जुटे स्वजनों ने महिला के मिलने के वाद राहत की सांस ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!