शिवपुरी में एक महिला ने तालाब की जांच करने पहुंचे इंजीनियर को सरकारी वाहन में कैद कर जबरन तालाब का पूर्णता प्रमाण पत्र बनवा लिया था। इस मामले में पुलिस ने महिला व उसके सहयोगियों के खिलाफ इंजीनियर को बंधक बनाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खड़ीचा की रहने वाली गिरिजा बाई ने मत्स्य विभाग की योजना के तहत अपने खेत में तालाब बनवाया था। तालाब के संबंध में जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने सहा.संचालक मत्स्योद्योग पूजा श्रीवास्तव के निर्देशन मे गठित कमेठी द्वारा तालाब का निरीक्षण कर मूल्यांकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
तालाब की रिपोर्ट तैयार करने के लिए इंजीनियर दिनेश चंद्र थापक, सहायक संचालक मत्स्योद्योग पूजा श्रीवास्तव, सहायक मत्स्य अधकिारी मनोज अग्रवाल, मत्स्य निरीक्षक डीएस सचान, एजी-3 एमएस रिछारिया तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर हितग्राही गिरिजा बाई, उसका बेटा भारत सिंह भी मौजूद थे। तालाब निर्माण का कार्य मापदंड अनुसार नहीं होने पर इंजीनियर ने पंचनामा बनाया तो उन्होंने उस पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और सरकारी कागजों की छीना छपटी की।
इसके बाद हितग्राही गिरिजा बाई ने इंजीनियर को शासकीय वाहन में बंधक बना लिया तथा उसके साथियों ने चारों तरफ से वाहन को घेर लिया। वाहन में बैठकर गिरिजा बाई ने धमकी देते हुए, गाली गलौज कर तालाब का पूर्णता प्रमाण पत्र बनवाया। इसके साथ ही महिला ने तालाब की अनुदान राशि 6 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति का पत्र लिखवा कर अपने पास रख लिया तथा इंजीनियर को धमकी दी कि सुबह तक अनुदान राशि उसके खाते में नहीं आई तो वह उसे जान से मरवा देगी।
मामले की शिकायत इंजीनियर ने करैरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित गिरिजा बाई व उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध इंजीनियर को बंधक बनाकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इंजीनियर को सरकारी वाहन में कैद कर तालाब का पूर्णता प्रमाण पत्र बनवाया था, FIR दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment