Press "Enter" to skip to content

पंचायत सचिव महासंघ ने नियुक्त किए नए पदाधिकारी, भोपाल सीएम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बनाई रूपरेखा / Shivpuri News

पिछोर: स्थानीय बाचरौन चौराहा स्थित प्रदेश पंचायत सचिव महासंघ जिला अध्यक्ष निवास पर शुक्रवार महासंघ की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद पंचायत सचिव महासंघ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार के निर्देशन में आयोजित बैठक में रिक्त पड़े पदों पर नव नियुक्ति के अलावा सचिव संगठन के अनेक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई वहीं आगामी कार्य योजना संबंधित दिशा निर्देश तय किए गए इस क्रम में सचिव महासंघ ने कई नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिनमें मुख्य तौर पर पिछोर जनपद अंतर्गत पंचायत सचिव भौती अशोक कुमार मिश्रा को पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया तो, फेरन सिंह जोहरी को जनपद बदरवास का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही जयपाल सिंह चौहान पिछोर ब्लॉक उपाध्यक्ष,बृजेश लोधी को ब्लॉक सचिव पिछोर व बृजेंद्र दुबे को जिला मंत्री तथा विकास पाठक को खनियाधाना जनपद ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि आगामी 3 अगस्त को होने भोपाल में होने वाले सीएम के कार्यक्रम मैं सचिवों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है उन्होंने तीनों ब्लॉक अध्यक्षों एवं एवं जिला महामंत्री बृजेंद्र दुबे को खनियाधाना का कार्यक्रम प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारियां दी वहीं अन्य पदाधिकारियों से फोन पर चर्चा कर कार्यक्रम से संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक मिश्रा आगामी समय में संगठन की एकता विशेष तौर पर देखने को मिलेगी जिसमें सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा इस मौके पर सचिव आरआर पाल पाल समाज प्रदेश उपाध्यक्ष पातीराम अहिरवार जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध शरण शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाठक आदि सचिव गण मौजूद रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!