Press "Enter" to skip to content

मथुरा-वृंदावन के चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए निकली महिला लापता / Shivpuri News

शिवपुरी: मथुरा-वृंदावन के चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए अपने पति के साथ गई शिवपुरी की रहने वाली 60 साल की महिला परिक्रमा के दौरान लापता हो गई। पति सहित स्वजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।


शिवपुरी शहर के मनियर टोल टैक्स के पास रहने वाले कमल शर्मा ने बताया कि मेरे पिता गुरु चरण शर्मा (रिटायर्ड जेल प्रहरी) और मेरी मां मुन्नी शर्मा 25 जुलाई मंगलवार को ट्रेन से मथुरा वृंदावन की चौरासी कोस की यात्रा करने निकले हुए थे। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे मेरे पिता ने फोन कर बताया था कि तेरी मां बद्रीनाथ मंदिर के पास शौचालय जाने की कहकर गई हुई थी इस दौरान में कुछ दूर बैठकर ही उसका इंतजार करता रहा लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

कमल शर्मा ने बताया कि मैं मेरी मां मुन्नी शर्मा की तलाश में मथुरा वृंदावन पहुंचा लेकिन कल से लापता मेरी मां का अभी तक सुराग नहीं लग पा रहा है क्षेत्रीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!