Press "Enter" to skip to content

तहसील कार्यालय में घुसकर दी पटवारी अनुराग शर्मा को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास तहसील कार्यालय में घुसकर पटवारी के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ आज शुक्रवार को बदरवास थाना पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


बदरवास तहसील के हल्का नंबर 122 के पटवारी अनुराग शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में बदरवास तहसील कार्यालय में बैठ कर अपना शासकीय कार्य कर रहा था इसी दौरान ग्राम रीजोदी का रहने वाला अमित पुत्र नन्हे सिंह यादव तहसील कार्यालय में आया था। मैंने अमित यादव से राजस्व जमा करने की बात कही थी।

इस बात से अमित यादव भड़क गया और कहने लगा कि मेरा कोई राजस्व नहीं लगता इसके बाद अमित यादव ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देने लगा मौके पर अन्य पटवारी बाबू और कर्मचारियों ने अमित से मुझे बचाया इसकी शिकायत मैंने बदरवास थाने में दर्ज कराई थी। बदरवास थाना पुलिस ने आरोपी अमित यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!