Press "Enter" to skip to content

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग भगा ले गया नाबालिग को, घूमकर आए वापस तो पुलिस ने दबोच लिया / Shivpuri News

शिवपुरी: महेश पुत्र पूनम चन्द्र सैन उम्र 45 साल निवासी किले के पीछे खनियाधाना ने अपनी पुत्री कल्पना सैन (बदला हुआ नाम) उम्र 15 साल को नाबालिग युवक निवासी कछौआ थाना पिछोर के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर से थाना खनियाधाना मे अपराध धारा 363 ताहि. का कायम कर जांच मे लिया गया. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह द्वारा अपहृत बालिका को अतिशीघ्र दस्तयाब करने हेतु आदेशित किया गया था. उक्त आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया एस.डी.ओ.पी पिछोर प्रशांत के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान के तहत उनि अरबिंद सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना खनियाधाना द्वारा टीम गठित कर घटना दिनांक से ही अपहृत बालिका की पतारसी की जा रही थी, आज दिनांक 28.07.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रेड्डी चौराहा खनियाधाना पर एक लड़की काफी देर से कहीं जाने के लिये खडी है, सूचना पर से उनि अरबिंद सिंह चौहान, सउनि प्रकाश कौरव, आर. 671 रवि वाथम, म.आर. 572 विशाखा शिंदे मय फरियादी महेश सैन के मुखबिर के बताये पते पर पहुंचे तो अपहृता की हुलिया की एक लडकी खडी दिखी जिसे फरियादी महेश सैन ने पहचान लिया, अपहृत बालिका को रेड्डी चौराहा पर दस्तयाब किया गया.
उक्त कार्यवाही मे उनि अरबिंद सिंह चौहान, सउनि प्रकाश कौरव, आर. 671 रवि वाथम, म.आर. 572 विशाखा शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!