शिवपुरी: एक युवक ओएलएक्स पर फ्रीज बेचने के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने ग्राहक बनकर फ्रीज खरीदने का सौदा तय किया और फिर पेमेंट के समय लिंक भेजकर 40 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरव नामदेव निवासी ग्वालियर बाइपास ने बताया कि उसने 12 जुलाई को ओएलएक्स पर एक पुराना फ्रीज बेचने के लिए पोस्ट की थी। उसके बाद एक व्यक्ति का अनिल कुमार के नाम से मोबाइल नंबर से फोन आया। उसके बाद दोनों के बीच 9500 रुपये में सौदा तय हुआ। गौरव के अनुसार उसने फोन पे पर पेमेंट करने और फिर डिलीवरी लेने के लिए कहा।
लिंक पर क्लिक करते ही कटे रुपए
उसके बाद युवक ने एक नंबर से फोन पे की यूपीआइ आइडी पर एक लिंक भेजी। गौरव ने इस पर क्लिक कर दिया। उस लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 9450, 18900 और 12350 कुल 40700 रुपये कट गए। उसने बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से एक अन्य खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे। गौरव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

OLX पर फ्रीज खरीदने के नाम पर ठगे 40 हजार, ग्राहक बनकर युवक को भेजी लिंक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment