Press "Enter" to skip to content

घर से बिजली की सप्लाई नहीं दी तो नाराज दोस्त ने दोस्त की चाकू से काट दी नाक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर गांव में घर से बिजली सप्लाई न देने से नाराज एक दोस्त ने अपने दोस्त की चाक़ू से नाक काट दी। घायल युवक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अपने पति का जिला अस्पताल में उपचार करा रही मीना जाटव ने बताया कि मैं और मेरे पति सुनील कुमार पुत्र कम्मोद सिंह जाटव (27) गुरुवार की रात 10 बजे घर पर थे। तभी पति का दोस्त राजू जाटव शराब के नशे में धुत्त होकर आया, और हमारे घर से बिजली का तार डालने की जिद करने लगा।

जब मेरे पति ने राजू जाटव को बिजली के तार डालने से मना कर दिया। इससे राजू भड़क गया, और गाली गलौज करते हुए घर से चला गया।

कुछ देर बाद मेरे पति खेत पर चले गए थे। जहां पीछे राजू जाटव चाकू लेकर पहुच गया और मेरे पति पर हमला बोलते हुए मेरे पति की नाक काट दी। शराब के नशे में राजू जाटव इतने पर ही नहीं रुका उसने लाठियों से भी मेरे पति की जमकर मारपीट कर दी। पास के खेत में मेरा भाई परमेश्वर दास काम कर रहा था। जिसने मेरे पति की जान बचाई।

रात में मेरे पति को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने आरोपी राजू जाटव के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!