शिवपुरी में 12वीं कक्षा के छात्र के फेल होने से नाराज पिता ने कोचिंग संचालक पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए कोचिंग संचालक के साथ मारपीट कर दी। कोचिंग संचालक की शिकायत पर गोवर्धन थाना पुलिस ने छात्र के पिता के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।
ककरौआ गांव के रहने वाले जितेन्द्र पुत्र रामदयाल शर्मा (36) साल ने बताया कि मैं ग्राम ककरौआ गांव में प्राईवेट कोचिंग चलाता हूं। मेरी कोचिंग पर मातादीन शर्मा का लडका सचिन शर्मा कक्षा 12वीं मे कोचिंग पढ़ने आता था लेकिन वह परीक्षा मे फेल हो गया था। गुरुवार की शांम साढ़े पांच बजे ककरौआ से ककरौआ बस स्टेण्ड तिराहा आ रहा था। इसी दौरान मुझे ककरौआ का रहने वाले मातादीन शर्मा मिले और मुझसे कहने लगे कि तुमने मेरे लड़के की जिंदगी खराब कर दी।
जब मैंने कहा कि तुम्हारा लड़का सचिन पढ़ाई मे कमजोर था इसलिए फेल हो गया। इसी बात से भड़के मातादीन शर्मा ने सड़क पर पड़े पत्थर को उठाकर मेरे सर पर मार दिया और मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत गोवर्धन थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। इसके बावजूद मातादीन की और से मुझे धमकियां मिल रही हैं।

बेटे के फेल होने का ठीकरा ट्यूशन टीचर पर फोड़ा: पिता ने ट्यूशन टीचर के साथ मारपीट की, एफआईआर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment