Press "Enter" to skip to content

देवर ने बड़े भाई को भड़काया, बड़े भाई ने पत्नी की कर दी मारपीट, दोनों पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में एक देवर ने अपनी भाभी के खिलाफ भाई को भड़का दिया। इसके बाद भाई ने अपनी पत्नी की जमकर मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर देहात थाना ने महिला के पति सहित देवर के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।


शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के नीलगर चौराहा सब्जी मंडी के पीछे रहने वाली वाली 20 साल की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी 21 नवम्बर 2020 को अजरुद्दीन पुत्र आजाद खान के साथ मुस्लिम रीतिरिवाजों से हुई थी। मेरा अब एक डेढ़ साल बेटा भी है। 25 जुलाई की रात करीब रात 11.30 बजे की बात है कि मेरा मोबाइल फोन मेरे देवर राजा खान ने मुझसे ले लिया। जिसमें से उसने कुछ स्क्रीनशोट लेकर मेरे पति अजरुद्दीन खान को बताए।

इससे भड़के मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी। अपने साथ हुई मारपीट की बात मैंने अपनी मां और भाई को बताई थी। 25 जुलाई की रात मैंने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मेरा मेडिकल भी कराया गया था। लेकिन घर की बात समझ कर मैनें फिलहाल पुलिस कार्रवाई नहीं चाही थी। इसके बाद गुरुवार को मैं अपनी मां पति को समझाने गई हुई थी। लेकिन मेरे पति ने मेरे साथ फिर एक बार मारपीट कर दी। इसके बाद मैंने पुनः अपने पति और देवर की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई। देहात थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति अजरुद्दीन व देवर राजा के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!