शिवपुरी: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे।
इसी कड़ी में आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि, कृषकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सीकर राजस्थान से लाइव उद्बोधन किसानों द्वारा देखा और सुना गया।
जिले में 14 वी किस्त की राशि से 2 लाख 79 हजार 30 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें विधानसभा पिछोर के 83 हजार 131, करेरा के 64 हजार 181, पोहरी के 42 हजार 33, कोलारस के 57 हजार 357, शिवपुरी के 32 हजार 328 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान है। इस योजना नेे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी किसान हितैषी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। कृषकगण इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इनका लाभ लें और स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए।

2 लाख 79 हजार से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की गई किसान सम्मान निधि की राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment