शिवपुरी: विधानसभा चुनाव करीब आते ही इस बार टिकट की चाह रखने वाले नेताओं ने क्षेत्र का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। कोलारस से तीन बार भाजपा से विधायक रह चुके ओमप्रकाश खटीक का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए लोगों के वजूद की बात कह रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो कोलारस विधानसभा के डेहरवारा गांव का बताया गया है। जहां बीते बुधवार को पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक पहुंचे हुए थे। इसी दौरान वह डेहरवारा गांव रहने वाले चंदन की दुकान पर बैठे हुए थे इसी दौरान उन्होंने डेहरवारा गांव रहने वाले भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य दौलत सिंह को बुलाने के लिए फोन किया था लेकिन दौलत सिंह नहीं पहुंचे। बता दें कि दौलत सिंह सिंधिया समर्थक है और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेसियों का खुद का नहीं है वजूद
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक फोन पर दौलत सिंह से बात करते हुए कह रहे हैं कि इतनी देर में कारगिल का युद्ध जीत जाता लेकिन तुम नहीं आ सके। मेरा काम बिगड़ रहा है तुम जल्दी से आ जाओ। यह भाजपा की राजनीति अलग टाइप की है। फोन काटते ही पूर्व विधायक नाराज हो गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि यह कांग्रेस वालों का खुद का कोई वजूद नहीं है… महाराज साहब-महाराज साहब, सभी उसी में लगे हैं। हमने तो एक-एक पेड़ एक-एक पौधा लगाया है।
VIDEO वायरल होने पर बोले- काटछांट की गई
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक का कहना है कि उक्त वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। मैंने अम्मा महाराज के दौर के समय से राजनीति की शुरुआत की थी। सिंधिया परिवार शुरू से ही मेरे लिए सम्मानीय रहा है। इसके साथ ही जो कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए है में उनका भी सम्मान करता हूं।

सिंधिया समर्थकों पर बोले ओमप्रकाश खटीक, ये कांग्रेसियों का कोई वजूद नहीं, महाराज साहब-महाराज साहब सब उसी में लगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment